Mahesh Seva Sahayata

महेश सेवा सहायता

महेश सेवा कोष के माध्यम से दी जा रही सहायता :

(अ) शिक्षा सहायता - जिन परिवारों की कुल मासिक आय 10,000 रु. तक है उन माहेश्वरी परिवारों के शिक्षार्थियों को श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने पर विद्यालय शुल्क का सहयोग दिया जाता है। ऐसे परिवारों के शिक्षार्थियों को जो अन्य विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं प्रति शिक्षार्थी अधिकतम 7500 रु. वार्षिक का सहयोग दिया जाता है जो प्रति परिवार अधिकतम 15000 रु. वार्षिक है।

(ब) मासिक सहायता - विधवा बहनों एवं वृद्धजनों बन्धुओं जिनकी आय का कोई भी साधन नहीं है उनके भरण-पोषण हेतु समाज बन्धुओं को माह अप्रैल 2025 से सहायता राशि 5000 /- रुपये मासिक भरण-पोषण हेतु NEFT द्वारा बैंक खाते में प्रदान की जा रही है।

(स) चिकित्सा सहायता जिन माहेश्वरी परिवारों की कुल मासिक आय रु.10,000/- से कम है उन परिवारों को महेश अस्पताल एवं राजकीय चिकित्सालयों की दवाईयाँ के लिए प्रति परिवार अधिकतम रु.11,000/- वार्षिक सहायता दी जाती है।

(द) इस कोष से आर्थिक रूप से कमजोर माहेश्वरी परिवारों को पुत्री विवाह के अवसर पर 'कन्यादान' के रूप में भी सहायता राशि प्रदान की जाती है।